Tuesday, October 20th, 2026

ट्वीटर पर भिड़े ढेबर व कंगना

रायपुर
महापौर एजाज ढेबर के ट्वीट पर तल्खी भरे अंदाज में विवादित सिने तारिका कंगना रनौत ने रि-ट्वीट  करते हुए जवाब दिया है। ढेबर ने लिखा कि भाजपा आईटी सेल हेड-कंगना टीम- और सारे फर्जी देश भक्त(अंधभक्त) केवल स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि मानो....बीजेपी इंडिया और नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारत के किसानों के विरूद्ध जंग का ऐलान कर दिया है। इसके जवाब में कंगना ने इसकी तुलना इटालियन सरकार से कर डाली। कंगना ने जबाव में कई तल्खी भरे ट्वीट से ढेबर को जबाव देने की कोशिश की। कुछ ही देर में यह खबर तेजी से फैल गई। 

 

Source : Agency

पाठको की राय